बहराइच : लखनऊ के एसई विद्युत ने जांचे उपभोक्ताओं के कनेक्शन, सुनी समस्याएं  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बशीरगंज में मंगलवार को लखनऊ के एसई विद्युत ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।

पावरकार्पोरेशन शक्ति भवन लखनऊ के एसई राजेश कुमार मंगलवार को विभाग की टीम के साथ शहर बशीरगंज मोहल्ले में पंहुचे। यहां उन्होंने सबसे पहले उपभोक्ताओं के कनेक्शन होने के बाद बिल न मिलने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की। इसके बाद उन्होंने उपकेंद्र पर पंहुचकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। एसई ने उपभोक्ताओं की समस्याओं कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित कर अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से शीघ्र निस्ताराण कराने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान एसई ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल को समय से जमा करने का आह्वान किया। निरीक्षण के बाद एसई ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अक्तूबर माह में चलने वाले अनुरक्षण कार्य की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिले के एसई सुरेश कुमार, सभी एक्सईएन, एसडीओ सदर विजय कुमार व सभी जेई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -नव्य अयोध्या के विस्तार पर कई प्रभावितों ने दर्ज कराई लिखित शिकायत

संबंधित समाचार