बरेली: महिला को बेचने के मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा
सीबीगंज, अमृत विचार। महिला को बेचने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दलालों ने लखीमपुर से एक महिला को लाकर साठ हजार में जोगीठेर के एक मूकबधिर युवक को बेच दिया था।
ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर
इस पर महिला ने हंगामा किया था। पीड़िता ने मामले में लखीमपुर खीरी के जमील, किरन, फतेहगंज पश्चिमी के गौतारा के राशिद, बुद्धपाल, पप्पू, जोगीठेर के संग्राम सिंह और संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस में लखीमपुर से महिला को लेकर आए राशिद, पप्पू गुप्ता और महिला को खरीदने वाले संजू व संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका
