बरेली: डेंगू और मलेरिया से बचाव, फुल पैंट-शर्ट पहनाकर आएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
बरेली ,अमृत विचार। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए परिषदीय स्कूलों में छात्र फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएंगे। विद्यालयों में सफाई के साथ फागिंग कराई जाएगी। बीएसए ने इस संबंध में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका
जिले में मच्छर जनित मलेरिया और डेंगू का फैलाव अधिक होने से बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को संचारी रोगों से बचाने के प्रयास तेज हो गए हैं। विद्यालय के आसपास जलभराव न हो, इसके विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर
