बरेली: यूपी बोर्ड परीक्षा- इस बार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को अलग रखा जाएगा
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इस बार प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं को अलग रखा जाएगा, ताकि प्रश्न पत्रों के लेने के लिए कोई उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़खानी न कर सके, इसे ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता को देखते हुए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाना अनिवार्य कर दिया है।
ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर
जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. देवकी सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम में एक अन्य अलमारी की व्यवस्था हो, जिसमें प्रश्नपत्रों को निकालकर वितरण के बाद शेष प्रश्नपत्रों को और बंडल स्लिप को सुरक्षित रखा जा सके।
संस्थागत और व्यक्तिगत बालक परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र हर विद्यालय व आसपास के केंद्र से यथासंभव 12 किलोमीटर की परिधि में आने वाले विद्यालयों में निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए सभी को सूचनाएं इसी महीने अपलोड करने के निर्देश हैं।
ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका
