Kanpur: छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- पापा के पैसे खर्च कराता था, इसलिए मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार।

कानपुर में छोटे भाई की बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

कानपुर, अमृत विचार। जूही थानाक्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। साउथ जोन पुलिस ने महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया। डीसीपी साउथ रविन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी ने सनक में हत्या करने की बात कबूली। 

आरोपी ने बताया कि छोटे भाई पिता के पैसे खर्च कराता रहता था। इस पर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आरजू खान को गोविन्दपुरी स्टेशन से जूही यार्ड की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किए।

यह था मामला

जूही में रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। जहाँ छत पर सो रहे छोटे भाई को बड़ा भाई गोली मारकर फरार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एडीसीपी पूर्वी अंकिता शर्मा, एसीपी संतोष सिंह मौके पर जांच पड़ताल करने पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्षय एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया।

 

 

संबंधित समाचार