हल्द्वानी: प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ा, नेवी के अफसर पर लिखाया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
   

सुरभि कालोनी मुखानी निवासी मनीषा सिंह पत्नी हिमांशु सिंह पुत्री विश्वम्बर पाठक ने मुखानी पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में राजाजी पुरम लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी हिमांशु सिंह पुत्र स्व. ओम प्रकाश वर्मा के साथ हुई थी। हिमांशु मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर हैं। आरोप है कि पति और ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग करने लगे।

पति के अपनी सीनियर महिला अधिकारी से प्रगाढ़ संबंध स्थापित हो गए। हिमांशु फोन पर गाली-गलौज करने लगा तलाक मांगने लगा। धमकाया कि अगर तलाक नहीं दिया तो अंजाम ठीक नही होगा। उसकी प्रेमिका ने भी मनीषा को तलाक देने के लिए धमकाया। इसी वर्ष 23 मार्च को हिमांशु भारत पहुंचा, लेकिन झूठ बोल दिया कि वह आया ही नहीं है। 11 अप्रैल घर आकर जबरदस्ती मनीषा की कार ले गया और मनीषा का परित्याग कर दिया है। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

संबंधित समाचार