बाजपुर: सफाई कर्मचारी ने व्यापारी पर लगाया गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। सफाई कर्मचारी ने एक व्यापारी पर कूड़ा उठाने को लेकर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर साथी सफाई कर्मियों व समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है जिसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित कने की बात भी कही है।

वार्ड नंबर-एक मोहल्ला बांकेनगर निवासी राजीव कुमार पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की भांति बुधवार की प्रात: भी वार्ड नंबर-तीन पासी वाली गली में सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे एक व्यापारी ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया गया।

गली की एक साइड में एत्र कूड़े को तुरंत उठाने की बात कहने लगा। इतना ही नहीं थोड़ी देर में कूड़ा उठाने की बात कहने के बावजूद भी आरोपी उसके साथ मारपीट करता रहा। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया है। वहीं कुछ गणमान्य व्यक्ति दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के प्रयास में जुटे थे।

संबंधित समाचार