कल जुलूस को लेकर अयोध्या में रूट डाइवर्जन लागू, निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले में कल गुरुवार को सुबह वारावफात और शाम पांच बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकलेगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डाइवर्जन लागू किया है। सीओ यातायात प्रमोद कुमार ने बुधवार को बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे से जुलूस के संपन्न होने तक संबंधित मार्ग पर आपालकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।  

इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा यातायात 
- जीआईसी ओबरब्रिज चौराहे से फतेहगंज चौराहा v रिकाबगंज चौराहा की तरफ।
-  मकबरा तिराहा से फतेहगंज चौराहे की तरफ।
- फतेहगंज चौराहे से चौक घंटाघर की तरफ।
-सुभाष नगर गंदा नाला से चौक घण्टाघर की तरफ।
- रिकाबगंज चौराहे से चौक घंटाघर एवं कसाबाडा तिराहा (फतेहगंज चौराहे ) की तरफ।
- पुलिस लाइंस तिराहे से रिकाबगंज की तरफ। 
- नियावां चौराहे से रिकाबगंज की तरफ।
- गुदडी बाजार चौराहे से चौक घंटाघर की तरफ।
- रीडगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर प्रतिबंधित नहीं
मनूचा तिराहे से फतेहगंज चौराहे की ओर किसी प्रकार के चार पहिया एवं कॉमर्शियल वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।  सीओ ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर यातायात पुलिस का प्रतिबंधित लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें -सौहार्द का संगम : बारावफात जुलूस, गणेश विसर्जन कल साथ-साथ

संबंधित समाचार