बरेली: रेजिडेंट डॉक्टर गए, जिला महिला अस्पताल में प्रभावित हो सकती हैं चिकित्सकीय सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेजिडेंट डॉक्टरों के जाने से जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। तीन माह से अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम समेत अन्य विभागों में निजी मेडिकल कॉलेज से प्रशिक्षण लेने आए चार रेजिडेंट डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे, बुधवार को उनका प्रशिक्षण पूर्ण हो गया। 

इस अवधि में कम संख्या में ही अस्पताल में स्थाई डॉक्टर नजर आए थे। सभी व्यवस्थाएं रेजिडेंट डॉक्टरों के भरोसे चल रही थीं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अस्पताल स्टाफ ने रेजिडेंट डॉक्टरों को बेहतर कार्य करने पर बधाई दी। भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढे़ं- Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष 29 सिंतबर से होंगे शुरू, जानें कैसे करें पितरों को प्रसन्न और श्राद्ध की तिथि

 

 

संबंधित समाचार