अल-बदर के दो ओवरग्राउंड कार्यकर्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अल-बदर आतंकवादी संगठन के दो ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उनसे छह लाख रुपये बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बल और पुलिस के एक संयुक्त दल ने पुलवामा के अवंतीपोरा में स्कूटी सवार दो लोगों को …

श्रीनगर। कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अल-बदर आतंकवादी संगठन के दो ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उनसे छह लाख रुपये बरामद किए।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बल और पुलिस के एक संयुक्त दल ने पुलवामा के अवंतीपोरा में स्कूटी सवार दो लोगों को रोका और उनकी तलाशी के दौरान छह लाख रुपये बरामद किए।

गिरफ्तार किए गए आतंकवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की पहचान अल-बदर के रईस अहमद तथा मुश्ताक अहमद के रुप में हुई है। दोनों ने स्वीकार किया कि वे पैसे पहुंचाने के लिए शोपियां से खिरयु जा रहे थे।

संबंधित समाचार