मुरादाबाद: बेटी पैदा होने पर महिला को पीटकर घर से निकाला, तीन पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटघर थाना क्षेत्र का मामला, देवर पर छेड़खानी का आरोप

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने ससुराल वाले पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि 7 दिसंबर 2021 को उसकी शादी कटघर थाना क्षेत्र में दस सराय डबल फाटक निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे।

 वे आए दिन दहेज न मिलने के ताने देकर उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि उसका पति और देवर शराब पीकर उसे पीटता था। इस दौरान महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले ने उसका उत्पीड़न अधिक किया। 20 सितंबर को ससुराल वालों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पितृ पक्ष में पितरों को तृप्त करने से दूर होता है दोष, जानिए...

संबंधित समाचार