UP Politics: RLD में 12 प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं 30 महासचिव घोषित, देखे सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की तैयारी में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की प्रदेश कार्यकारिणी में एक दर्जन उपाध्यक्ष व 30 महासचिव के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गुरूवार को विभिन्न जिलों से चयनित उपाध्यक्ष व महासचिवों के नामों की सूची जारी कर दी है।

 

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में घोषित उपाध्यक्षों में योगराज सिंह, अजीत दौला, हाजी वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, कुँवर नरेंद्र सिंह, सन्तोष कुमार मिश्र, नरेंद्र खजूरी, रामआसरे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुअँर अयूब अली व आदित्य विक्रम सिंह शामिल हैं। इसके अलावा 30 महासचिव घोषित किए गए हैं। 

महासचिवों के नाम घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि शैलेंद्र यादव,चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक,तिरसपाल मलिक, जितेंद सिंह,राज प्रताप त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, अम्बुज पटेल, रजनीकांत मिश्रा, मौलाना नजमुद्दीन कासमी हवलदार यादव, अशोक चौधरी, अटल चौधरी, सुभाष गूजर, विश्वेष नाथ मिश्रा, अरुणेंद्र पटेल, रमावती तिवारी, आर पी सिंह चौहान, धीर सिंह एडवोकेट, कपिल चौधरी, इमरान हैदर रिजवी, जसवंत सिंह, विजय कौशिक, विजय यादव, शाहनवाज खान,मनोज सिंह चौहान, शिवकुमार त्यागी रामबहादुर चौधरी, रामनिवास पाल को महासचिव मनोनीत किया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: पंचायत सहायक का शव रखकर परिजनों ने किया घंटों प्रदर्शन, आश्वासन पर माने

संबंधित समाचार