लखनऊ: नशे में धुत आरोपियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, दो गंभीर
लखनऊ, अमृत विचार। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत नशे में धुत चार लोगों ने कुल्हाड़ी व बल्लम से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाने में सन्दीप कुमार गौतम निवासी नयापुरवा हसनपुर खेउली ने तहरीर दी। बताया कि वह भाई दीपक व बच्चू लाल के घर जा रहा था। इसी दौरान नशे में धुत अर्पित, मोतीलाल, दिनेश और मानसिंह रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे।
शोरगुल सुनकर दीपक व संदीप आ गये और बीच बचाव का प्रयास किया। इस पर चारों आरोपियों ने बल्लम व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दीपक व संदीप गंभीर घायल हो गये। इस दौरान आरोपी मोबाइल और रुपये लूट ले गये। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सिद्धौर चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही निलंबित, असंद्रा एसओ लाइन हाजिर
