लखनऊ: चार वर्षीय बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला चार वर्षीय बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। रोकने का प्रयास करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को थाना क्षेत्र के चार मंजिला कॉलोनी निवासी संतोष मेरी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया। 

पत्नी अपने साथ चार वर्षीय बेटे को भी लेकर जा रही थी। मैने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान संतोष के परिजन भी आ गये और गाली गलौज कर मारपीट पर अमादा हो गये। मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सिद्धौर चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाही निलंबित, असंद्रा एसओ लाइन हाजिर

संबंधित समाचार