पोषण तत्वों को शरीर में बनाए रखता है फोर्टीफिकेशन : प्रबंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय खाद्य निगम के गद्दौपुर डिपो में पोषण जागरूकता, खाद्य फोर्टीफिकेशन जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय गद्दौपुर के छात्र- छात्राओं को पोषण और फोर्टीफिकेशन के महत्व को बताया गया। 
  
यहां आयोजित कार्यशाला में प्रबंधक गुणवत्ता लालजी चौहान और विनोद ने चावल के फोर्टीफिकेशन के महत्व की जानकारी दी। बताया कि फूड फोर्टीफिकेशन पोषक तत्वों के भण्डार को अधिक कुशलता से शरीर में बनाये रखता है एवं भोजन की पोषण गुणवत्ता में भी सुधार करता है। फोर्टीफिकेशन के तहत चावल में आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 और ए जैसे सूक्ष्म तत्व जोड़े जाते है। 

डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता के सम्बन्ध में बताया। महेन्द्र सिंह मण्डल प्रबन्धक ने खाद्यान्न वितरण योजनाओं की जानकारी दी। डिपो प्रबंधक राहुल रंजन ने ओपेन मार्केट सेल स्कीम के तहत मार्केट में गेहूँ की उपलब्धता एवं गेहूँ के मूल्य की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निगम की भूमिका को समझाया।

ये भी पढ़ें -छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए लड़ेगी सपा छात्रसभा : प्रदेश अध्यक्ष

संबंधित समाचार