उप्र: पहली बार ऑनलाइन आयोजित हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी समेत 23 जिलों में पहली बार पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया, ऑनलाइन परीक्षा में भी परीक्षार्थियों में कोरोना का जबरदस्त खौफ देखने को मिला। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान 59 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रों पर उपस्थित परीक्षार्थियों के आकड़ें के मुताबिक 41 …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी समेत 23 जिलों में पहली बार पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया, ऑनलाइन परीक्षा में भी परीक्षार्थियों में कोरोना का जबरदस्त खौफ देखने को मिला। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान 59 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रों पर उपस्थित परीक्षार्थियों के आकड़ें के मुताबिक 41 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी है। 59 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि ऑनलाइन परीक्षा के लिए 46,443 छात्र पंजीकरण ​कराया था।

बीते 13 सितंबर को आयोजित ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के दौरान जिस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी उसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले ही छात्रो को केन्द्रों बुलाया गया था, ताकि थर्मल स्केनिंग के साथ सभी छात्रों का ट्रेंम्प्रेचर मापा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के तीन परीक्षा केन्द्र ऐसे भी रहे जिनमें करीब 20 छात्रों का ट्रेम्प्रेचर ज्यादा था इस​लिए उन्हे अलग बैठाकर परीक्षा कराई गई।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। ये परीक्षा राजधानी के 17 केंद्रों के साथ प्रदेश के 23 जिलों में 117 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया।

लखनऊ में 5500 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
राजधानी में 5500 परीक्षार्थयों ने 17 केन्द्रों पर परीक्षा दी। जब इस परीक्षा के लिए 7 हजार 675 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्रों को केन्द्रों पर बैठाया गया और केन्द्र के अंदर प्रवेश करते समय सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल रखा गया।

28 सितंबर को आएगा परिणाम
पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा इस बार ऑनलाइन ऑफलाइन दोनो तरह से आयोजित हुईं। ऑफलाइन परीक्षा 13 सितंबर को और ऑनलाइन 15 सितंबर को हुई। वहीं परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि दोनों दिनों की परीक्षा के दौरान शामिल हुए परीक्षार्थियों का परिणाम 28 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

बिना पार्किंग वाले कॉलेजों को बनाया गया केंद्र
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए बिना पार्किंग वाले कॉलेजों को परीक्षा केन्द्र बना दिया गया। आलमबाग इंटर कॉलेज और कृष्णानगर के बीएस इंफोटेक में पार्किंग की व्यवस्था सड़क पर होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो अधिकारियों ने कहा कि कोरोना पीरियड में ऐसा हुआ आगे से इस बात का ध्यान दिया जायेगा कि पार्किंग वाले कॉलेजों को ही केन्द्र बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार