Virat Kohli Anushka Sharma : विराट कोहली के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली विश्व कप 2023 की तैयारी में व्यस्त हैं।इसी बीच कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।  लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक , विराट-अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें कि 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। तब से कपल अपनी बेटी के साथ पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। 

https://www.instagram.com/p/CuMgpWRrx2g/?hl=en

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि कपल कुछ समय बाद अपनी 'गुड न्यूज' को दुनिया के साथ शेयर करेगा। सूत्र ने कहा, अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पिछली बार की तरह, वे (विराट और अनुष्का) बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ यह खबर साझा करेंगे। कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलों से बचने के लिए पब्लिक इवेंट्स में जाने से बच रही हैं। लेकिन कोहली या अनुष्का में से किसी ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पोस्ट भी नहीं की है। 

https://www.instagram.com/p/CnRGLS4MJzu/?hl=en

खबर के मुताबिक अनुष्का विश्व कप 2023 के दौरान विराट के साथ यात्रा नहीं करेंगी। कोहली विश्व कप के दौरान कई अलग-अलग शहरों में मैच खेलेंगे। लेकिन वे अनुष्का के साथ नहीं जाएंगे। अहम बात यह भी है कि कोहली और अनुष्का ने अपनी पहली बेटी को अभी तक पब्लिक से दूर रखा है। वहीं अनुष्का ने शादी के करीब 4 साल बाद बेटी को जन्म दिया था। वामिका के बाद अब वे दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

ये भी पढ़ें : Parineeti Chopra की शादी में Sania Mirza ने बटोरी लाइमलाइट, ले उड़ीं फैंस का दिल...देखें PHOTOS

 

संबंधित समाचार