सुलतानपुर: राजस्थान से पकड़ा गया डॉ घनश्याम तिवारी की हत्या का आरोपी विजय नारायण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। डॉ घनश्याम तिवारी के हत्यारोपी विजय नारायण सिंह को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसे अब लखनऊ लाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी विजय मुख्य आरोपी अजय नारायण का चचेरा भाई है।

बीते शनिवार की रात को अजय नारायण सिंह ने जयसिंहपुर सीएचसी के संविदा चिकित्सक डॉ घनश्याम तिवारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद उसे ई-रिक्शा में लादकर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित घर भेज दिया था। घर पहुंचते ही डॉक्टर लड़खड़ाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

शास्त्री नगर में किराए के मकान में डॉक्टर घनश्याम तिवारी (56) रहते थे। वह मूलरूप से जिले की लंभुआ तहसील के गांव सखौली के रहने वाले थे। मामले में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह फरार है। जो जिले की पुलिस व क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को भी खोजे नहीं मिल रहा है। नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने विजय की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:-डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड: गम, आक्रोश और संवेदना के बीच ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, हत्यारोपियों के परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार

संबंधित समाचार