बाजपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद से हजारों कर्मचारी दिल्ली के लिए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद से हजारों की संख्या में कर्मचारी देर रात बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए जिसमें एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा पेंशन बहाली के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई जिसमें बुढ़ापा सुरक्षित करवाना है, पुरानी पेंशन को लाना है...।

इसी प्रकार जन गीतों के माध्यम से भी पेंशन बहाली की मांग को आवाज बुलंद की गई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, महामंत्री हरजीत सिंह ने दूरभाष पर बताया कि कुमाऊं मंडल से करीब 5 हजार कर्मचारी दिल्ली पहुंचे हैं और ओपीएस बहाली की रैली पूरी तरह सफल रही है।

संबंधित समाचार