अयोध्या: रहस्य बनीं डाक बंगले के बगल झाड़ी से दुर्गंध व सड़क पर मिले बाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोगों की शिकायत पर मौके पर गए दरोगा झांक कर लौटे, बताया कोई जानवर होगा

तारुन/अयोध्या, अमृत विचार। तारुन-हैदरगंज मार्ग पर बने डाक बंगले के निकट झाड़ियों से आ रही दुर्गन्ध और सड़क पर मिले बाल रहस्य और चर्चा का सबब बने हुए हैं। लोगों की सूचना पर पहुंचे एक दरोगा इधर-उधर झांक लौट गए। उन्होंने बताया कि झाड़ी में कोई जानवर मरा हो सकता है और बाल भी उसी के होगें। इलाकाई लोगों के गले पुलिस का तर्क नहीं उतर रहा है। लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार तारुन हैदरगंज मार्ग पर स्थित डाक बंगले के सामने सड़क पर बड़े बड़े बाल बिखरे मिली। इसी के साथ सड़क के पूरब झाड़ी से उठ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक मुन्नी लाल चौधरी  इधर - उधर पड़ताल कर वापस चले गए। 

स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि यह बाल इतने बड़े बड़े हैं जो किसी महिला के लग रहे है। पुलिस का कहना है की बाल किसी जानवर के हो सकते है। पूर्व प्रधान रामधारी यादव, अमर सिंह, महेंद्र निषाद, लवकुश भारती, ममता भारती, बब्बू भारती, ओमनाथ वर्मा आदि ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। झाड़ियों के अंदर देखा जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।

उप निरीक्षक को भेज कर जांच कराई गई है। झाड़ियां काफी बड़ी हैं। संभवतः कोई पशु ही होगा और जो बाल मिलें है वह भी पशु के ही लगते हैं। फिर भी देखा जा रहा...,अशोक कुमार यादव, थाना प्रभारी, तारून, अयोध्या।

ये भी पढ़ें -लापरवाही : डेंजर जोन बनी मढ़हा पुल पर बिट्ठलपुर संपर्क मार्ग की चढ़ाई

संबंधित समाचार