प्रयागराज: नैनी में धर्मांतरण की सूचना पर विहिप ने किया हंगामा, चार आरोपी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार। प्रयागराज के नैनी में मुंडीचक मोहल्ले में धर्मांतरण की सूचना पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। जानकारी होते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भाजपा के तमाम नेता वहां पहुंच गए। नैनी पुलिस भी सूचना पाकर वहां और मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

तहरीर के मुताबिक नैनी के मुंडीचक मोहल्ले में भाजपा की ओर से सफाई अभियान चलाया गया था। पुराना बैराहना निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ वहां गए थे। उन्हें वहां पर पता चला कि मुकेश के मकान में काफी दिनों से धर्मांतरण चल रहा है। इस पर चुपके से कार्यक्रम में शामिल हो गए। 

वहां फादिर बाबू, फासिस पुत्र बीडी फासिस निवासी बेथनी कांवेंट नैनी, माइकल सेलवेस्टर पुत्र सेल्वेस्टर, पूरा फतेह मोहम्मद नैनी, सेण्डा सुजाता पत्नी पीटर पाल, चकदोदी, पीटर पाल पुत्र अज्ञात का परिचय देते हुए कार्यक्रम शुरु किया गया और मनोरमा पत्नी मुकेश कुमार, निर्मला पत्नी राजेश कुमार, रंजना पत्नी प्रेमचन्द निवासीगण मुण्डीचक तथा सुसेराज पुत्र स्व. एम स्वामी चकदोदी, नैनी व जान पुत्र एम स्वामी निवासी पूरा फतेह मोहम्मद नैनी भी मौजूद रहे। 

वहां देवी देवताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की गई। मना करने पर उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। शोर सुनकर अभियान में पहुंचे विहिप यमुनापार के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, विहिप के गौ रक्षा काशी प्रांत के महामंत्री लालमणि तिवारी, वेदमणि तिवारी, बृज मोहन आर्या, आशीष मिश्रा, प्रीतम पांडेय, हृदयेश मिश्रा आदि पहुंच गए। इसके बाद वहां जमकर हंगामा होने लगा।

भाजपाई आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पार एसीपी अजीत सिंह चौहान और इंस्पेक्टर यशपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। मामले की रिपोर्ट विभवनाथ की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: पति और सास ने ही बहू की हत्या कर पेड़ से लटका दिया था शव, जानें मामला

संबंधित समाचार