पीलीभीत: सात साल पहले बेचे गए टेंपो का 22170 रूपये टैक्स बाकी, नोटिस से उड़े होश...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सात साल पहले बेचे गए टेंपो को खरीदार ने अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराया। इसके बाद उसका टैक्स जमा करना भी छोड़ दिया। अब जब हजारों रुपये का बकाया टैक्स का नोटिस मिला तो पीड़ित के होश उड़ गए। थाने में पूर्व में किए गए समझौते से भी जालसाज पलट गए। अब मामले में दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

न्यूरिया क्षेत्र के जोशी कॉलोनी निवासी ताराचंद ने  दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब सात साल पहले उसने अपना टेंपो बरादुनबा गांव निवासी रामचंद्र को बेचा था। उस वक्त तय हुआ था कि आठ दिन के भीतर टेंपो का रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर करा लेगा।

इसके बाद रामचंद्र ने अपने भतीजे महेंद्र पाल को ये टेंपो बेच दिया। महेंद्रपाल व पुत्तूलाल दोनों लोग आरटीओ कार्यालय गए थे। वहां पर कुछ देर कामकाज कराते रहे और फिर आकर कहा कि टेंपो अपने नाम पर ट्रांसफर करा लिया है। फरवरी 2023 में पीड़ित को एक नोटिस मिला, जिसमें टेंपो का 22170 रुपये टैक्स बाकी बताया गया और जमा ना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

इस पर पीड़ित महेंद्र पाल के पास गया तो वह सही बात बताने से बचता रहा। फिर टेंपो अपने नाम ट्रांसफर कराने से भी इनकार कर दिया। इसकी पूर्व में शिकायत की गई तो थाना परिसर में पंचायत के बाद सुलह करा दी गई थी। तय हुआ था कि पुत्तूलाल और महेंद्र पाल 11-11 हजार रुपये पीड़ित को एक माह के भीतर देंगे। मगर अब रुपये देने से भी अब इनकार कर दिया है।मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 12 घंटे चला रेस्क्यू...डॉट लगने के बाद भी पकड़ में नहीं आया बाघ, जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार