Etawah: अतर सिंह यादव के निधन में शामिल होने पहुंचे सपा के दिग्गज, अखिलेश यादव ने सैफई स्थित अंत्येष्टि स्थल में दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में अतर सिंह यादव के निधन में शामिल होने पहुंचे सपा के दिग्गज।

इटावा में अतर सिंह यादव के निधन में शामिल होने के लिए सपा के दिग्गज पहुंचे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सैफई स्थित अंत्येष्टि स्थल में पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

इटावा, अमृत विचार। सपा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव के निधन के बाद सोमवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई पहुंच कर ताऊ अतर सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

अंत्येष्टि कार्यक्रम में पूरा परिवार मौजूद रहा। शिवपाल सिंह यादव उनके पुत्र आदित्य यादव राम गोपाल यादव के पुत्र पूर्व सांसद अक्षय यादव, राजपाल यादव उनके पुत्र आर्यन यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बता दें कि, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव (98) का रविवार को सैफई गांव में पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सपा नेता सैफई पहुंचे। 

संबंधित समाचार