VIDEO: बंदर का शराब के साथ वीडियो देख लोगों की छूट गई हंसी… एक बोतल न खुलने पर दूसरे का गत्ता हटाने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बंदर का शराब की बोतल के साथ वीडियो वायरल।

कानपुर के पुलिस आयुक्त कार्यालय में बंदर का शराब की बोतल को हाथ में लेने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मियों के भगाने पर बोतल बच पाई।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में गांधी जयंती के मौके पर बदंर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बंदर शराब की बोतल खोलता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोगों की हंसी छूट गई। वीडियो पुलिस आयुक्त कार्यालय का बताया जा रहा है। 

दरअसल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर सभी सरकारी कार्यालय में छुट्टी रहती है, लेकिन पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस कर्मी काम से आते रहते है। कार्यालय में कोई मोटर साइकिल से आया था। मोटर साइकिल के बैग में शराब की बोतलें भी रखी थी। बंदर ने सूंघ कर पता कर लिया की, इसमें शराब रखी है। फिर क्या उसने शराब की बोतल निकाली और उसे खोलने लगा।

जब बोतल नहीं खुली तब उसने बैग में रखी दूसरी बोतल निकाली और गत्ता हटाकर उसको भी खोलना शुरू किया। हालांकि इस दौरान बंदर का शराब की बोतल के साथ किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इधर, पुलिसकर्मियों ने जब बंदर को भगाया, तब जाकर बोतल बच पाई।

संबंधित समाचार