भदोही: नहर में डूबी बालिका का शव मिला पेड़ की डाल पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो दिन पहले नहर में डूबी छह साल की बच्ची का शव सोमवार को एक पेड़ की डाल पर मिला। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहराना गली (कटरा बाजार) निवासी जयप्रकाश अपनी पत्नी व छह साल की बेटी के साथ बाइक से विंध्यवासिनी धाम मीरजापुर से दर्शन कर लौट रहे थे।

जहां से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के गिरिया भाला स्थित ज्ञानपुर नहर प्रखंड की शाखा में असंतुलित होकर पलट गई। बताया जाता है कि नहर की पटरी के आसपास कुछ चरवाहे पशुओं को चरा रहे थे। इन चरवाहों ने तीनों को नहर में गिरते देख लिया।

चरवाहों ने जान की बाजी लगाकर नहर के तेज बहाव पानी में कूद कर पति-पत्नी को तो बचा लिया। जबकि पूरवी (06) का कहीं अता पता नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों के भारी भरकम प्रयास के बावजूद पूरवी का कहीं अता-पता नहीं लग सका। बच्ची का पता लगाने के लिए एनडीआरफ व एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी नहर में डूबी पुरवी को नहीं खोजा जा सका।

सोमवार की सुबह घटना स्थल से लगभग ढाई-तीन किलोमीटर पूरब की ओर नहर में स्थित एक पेड़ की डाल में शव लटकता देखा गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक पुरवी के माता-पिता ने भी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: देवरिया में छह लोगों की हत्या पर सपा ने योगी सरकार को घेरा, कहा- 'आम लोगों को न्याय...'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात