अयोध्या: समिति की बैठक में उठा तहसील क्षेत्र के खस्ताहाल मार्गों का मुद्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली, अयोध्या, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के खस्ता मार्गो का मुद्दा रविवार को हुई केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति की बैठक में उठा। कैथी घाट जाने वाले मार्ग का डामर गायब होने और बोल्डर से होकर प्रतिमा विसर्जन न हो पाने पर चर्चा की गई।

मां काली मंदिर लाल कुआं काशीपुर में केंद्रीय दुर्गा पूजा श्रीराम लीला समन्वय समिति तहसील रुदौली की बैठक हुई।अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने जोन और सेक्टर के पदाधिकारी से तहसील क्षेत्र की दुर्गा पूजा समिति और श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। 

cats001

उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने रुदौली अमानीगंज मार्ग, रुदौली ऐहार मार्ग की बदहाली पर नाराजगी जताई। सेक्टर प्रमुख टाटी बाबा ने कहा कि कैथी घाट जाने वाले मार्ग की डामर रोड बालू ढुलाई से खत्म हो गई है। इस मार्ग के गांव में स्थापना के लिए आने वाली प्रतिमा खंडित होने और विसर्जन के समय ट्राली पलटने का खतरा पैदा हो गया है। 

सेक्टर प्रमुख  शुजागंज राजेंद्र चौरसिया ने  कहा कि सरयू नदी में जल स्तर बढ़ने से विसर्जन घाट का अस्तित्व खत्म हो गया है। महामंत्री दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव, राज किशोर सिंह, शिव प्रकाश कसौधन,  प्रदीप तिवारी, अनिल यादव, श्याम यादव, सचिन कसौधन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: देवरिया में छह लोगों की हत्या पर सपा ने योगी सरकार को घेरा, कहा- 'आम लोगों को न्याय...'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव