गांधी जयंती पर सड़कों पर ई-रिक्शा लेकर उतरीं महिलाएं, पहली सवारी बनीं विधायक, एमएलसी और डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गांधी जयंती के मौके पर शहर की सड़कों पर सोमवार को पिंक ई रिक्शा लेकर पांच महिलाएं उतरीं। सभी ने ई रिक्शा चलाकर अपने को हर क्षेत्र में सक्षम होने की सीख दी। ई रिक्शा की पहली सवारी विधायक, एमएलसी और डीएम बनीं। सभी काफी खुश दिखीं।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ई रिक्शा संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाया था। पांच महिलाओं का चयन ई रिक्शा संचालन के लिए हुआ था। गांधी जयंती के मौके पर डीएम के सपने को महिलाओं ने साकार कर दिया। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित पांच महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से पिंक आटो की चाभी भेंट की तथा हरी झण्डी दिखाकर पिंक आटो को रवाना किया। लाभार्थी महिलाओं की हौसला अफज़ाई के एमएलसी, सदर विधायक व डीएम ने कलेक्ट्रेट के गेट तक आटो की सवारी भी की।

ई रिक्शा पर बैठी विधायक, एमएलसी और डीएम काफी खुश दिखीं। विधायक ने कहा कि 33 प्रतिशत के महिला आरक्षण का लाभ मिला है। अब वह सड़कों पर आसानी से फर्राटा भर सकती हैं।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेष कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी, आगा खान फाउण्डेशन की सीमा शुक्ला, स्वयं शक्ति समूह की सुनीता यादव, डूडा की ज्योति तिवारी, अभिषेक गुप्ता व आशुतोष मिश्र व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

बना लाइसेंस, मिली ड्रेस

डीएम ने बताया कि नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम तहत चयनित 5 महिलाओं को नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के प्रयास से ड्राव का प्रशिक्षण एवं ड्राईविंग लाइसेन्स बनवाया गया। साथ ही आगा खां फाउंडेशन की ओर से सभी को ड्रेस भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: तूने हाथ कैसे लगाया…माफी मांगो, BJP पार्षद भवानी शंकर राय का दूसरा वीडियो वायरल, चौकी में घुसकर पुलिस को धमकाया

संबंधित समाचार