बरेली: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के काटे चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल के चारों जिलों में आरटीओ प्रवर्तन के निर्देश पर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ मंगलवार से चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पहले दिन 30 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा कॉमर्शियल डीजल वाहनों की भी चेकिंग की गई।

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिले के एआरटीओ प्रवर्तन को 3 से 5 अक्टूबर तक फर्जी, धुंधले, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और डीजल से चलने वाले काॅर्मिशयल वाहनों के खिलाफ चेकिंग के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता और संदीप जायसवाल ने बड़ा बाईपास और पीलीभीत रोड पर चेकिंग कर 14 वाहनों के चालान किए। पीलीभीत में छह, बदायूं में पांच और शाहजहांपुर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चार वाहनों के चालान किए गए।

ये भी पढे़ं- बरेली भूकंप के झटकों से हिली, 6.2 की तीव्रता से कांपी धरती

 

 

संबंधित समाचार