बरेली: जुलूस में डीजे प्रतिबंधित करने वाली कमेटी के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे ले जाने पर प्रतिबंध लगाने वाली कमेटी के अध्यक्ष को फेसबुक पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। कमेटी के सचिव की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पुराने शहर में जुलूस निकालती है। कमेटी ने जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमनों से डीजे न लाने को कहा था। जिसे लेकर अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अध्यक्ष शमशाद हुसैन को फेसबुक पर जैन खान केसी (बाबा) फेसबुक आईडी से गालियां दी गई। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
आरोप है कि इस मामले में पता लगाने पर पता चला कि आईडी अमन निवासी कांकर टोला की है। घर जाकर विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन के सचिव अंजुम शमीम की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढे़ं- बरेली: मीडिया कर्मी ही अफसरों और राजनैतिक लोगों की लगाम थामते हैं
