ED ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह के परिसरों पर मारे छापे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए।

ये भी पढ़ें: मैंने बीआरएस के बारे में जो कहा था, प्रधानमंत्री ने आज खुलकर स्वीकार कर लिया: राहुल गांधी

सिंह (51) ‘आप’ से राज्यसभा सदस्य हैं। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लायी गयी आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था। 

ये भी पढे़ं- विदेश से चंदा मिलने के मामले में ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस

संबंधित समाचार