बागेश्वर: जन औषधि केंद्र में नहीं मिल रही दवाइयां, मरीज हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिला चिकित्सालय में बना जन औषधि केंद्र मात्र शोपीस बना हुआ है। यहां बुखार की सामान्य दवाइयां तक नहीं हैं। चिकित्सालय में बने औषधि केंद्र के शोपीस बनने पर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उक्रांद समेत कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।

गरीब जनता को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां देने के उद्देश्य से स्थापित जन औषधि केंद्र मात्र शोपीस बना हुआ है। चिकित्सालय में बने इस केंद्र में मामूली दवाइयां तक नहीं हैं। जिससे जनता को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में लंबे समय से सैनेटरी पैड, बुखार की दवाइयां, गैस, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि दवाइयां तक नहीं हैं।

जिससे मरीजों को बाहरी दुकानों से दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है जिनकी कीमत अधिक है। कहा कि इस संबंध में न तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी समेत उक्रांद के भुवन कांडपाल, एडवोकेट मनोज जोशी आदि ने जन औषधि केंद्र में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार