प्रियंका सिंह चौहान और लवली काजल का नया लोकगीत 'मुँह के देखाई 2’ रिलीज
मुंबई। सिंगर प्रियंका सिंह चौहान और अभिनेत्री लवली काजल का नया भोजपुरी लोकगीत 'मुंह के देखाई 2' रिलीज हो गया है। मुँह के देखाई 2 गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि लवली काजल की शादी जिससे होती है, उसने शादी के पहले बहुत से वादा किया था, जिसे पूरा नहीं कर रहा है।
अब वह अपने पति को कोस रही है और याद दिलाते हुए कहती है कि 'कइला करार हमसे केतना तू जादा, होतही बियाह काहे भूलि गइला वादा, अबकी बेर मानब नाहीं, देखला मनाई के, नथुनिया लेबो ए हो पिया, मुँह के देखाई में... कंगनिया लिहली हो ननदो, तोहरे परिछाई में... नथुनिया लेबो ए हो पिया, मुँह के देखाई में...' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ''मुंह के देखाई 2' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
गीतकार पुष्कर प्राण के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से संगीतकार अशोक राव ने सजाया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, डीओपी दीपक पंडित, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
ये भी पढ़ें:- दक्षिण चीन सागर में जहाज से टकराई नाव, फिलीपीन के तीन मछुआरों की मौत
