Fatehpur: खाक छानती रही खाकी, शिक्षक हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, एक भाई पहले हो चुका गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में शिक्षक हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

फतेहपुर में 27 सितंबर की रात की सगे भाईयों ने शिक्षक की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने एक भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे भाई ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। दस दिन पूर्व राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में नितेंद्र पासवान उर्फ नीतू की दो सगे भाईयों ने हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड में फरार दूसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी महेश पासवान का पुत्र नीतेंद्र पासवान उर्फ नीतू अपने मामा रामआसरे के घर राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव में रहता था। वह विमला देवी इंटर कॉलेज में पढ़ाता था। वह 27 सितंबर की शाम कॉलेज की लाइट जलाकर बाइक से घर लौट रहा था। स्कूल गेट पर गांव के सगे भाई योगेंद्र और जितेंद्र ने कुल्हाड़ी से नितेंद्र पर हमला किया था। हमले से नितेंद्र की मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार किया था। वहीं, जितेंद्र की तलाश में जुटी थी। आरोपी जितेंद्र ने कोर्ट में आत्मसर्मपण किया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पुलिस के दबाव में आरोपी ने सरेंडर किया है।

संबंधित समाचार