अयोध्या: रोजगार सेवकों ने निकाली मुख्यमंत्री वायदा निभाओ रैली, जिले भर से जुटे रोजगार सेवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति ने बुधवार को मुख्यमंत्री वायदा निभाओ बाइक रैली निकाली। जिले भर से एकजुट हुए रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार को चेतावनी दी। इस दौरान जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अमरदीप गौड़ ने बताया कि 4 अक्तूबर 2021 को डिफ़ेंस एक्सपो लखनऊ के सम्मेलन में मुख्यमंत्री यह घोषणा की थी कि ग्राम रोज़गार सेवकों से मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्य जाबचार्ट में जोड़ा जायेगा।

सेवा समाप्ति से पूर्व उपायुक्त मनरेगा की सहमति एवं एचआर पालिसी और हिमांचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश की तर्ज़ पर मानदेय बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई वायदा सरकार द्वारा नहीं पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों पर भी अभी तक कोई सकारात्मक रुख सामने नहीं आया है। ऐसे में वायदा निभाओ रैली निकाली गई है।

जिला मुख्यालय पर रैली में महामंत्री सोनू आज़ाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू निषाद, अभय त्यागी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, महेश चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः रूदौली सुशील कुमार वर्मा, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष बब्लू प्रसाद, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष हौसिला प्रसाद समेत भारी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -इमरान मसूद फिर थामेंगे कांग्रेस का दामन, इस दिन हो सकते हैं पार्टी में शामिल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता