मीरजापुर: धान के खेत में मिला दस फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलिया (मीरजापुर)। हलिया क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव में धान के खेत में बुधवार को चहलकदमी करते हुए पंहुचे दस फीट के मगरमच्छ को धान की सिंचाई के लिए खेत में पंहुचे किसान की सूचना पर मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा बैराज जलाशय में छोड़ा दिया‌।

हलिया परसिया मुड़पेली गांव निवासी किसान छोटकु पाल बुधवार को धान की फसल में सिंचाई के लिए पानी लगाने के लिए पंहुचे तो देखा कि धान की खेत में करीब दस फीट का मगरमच्छ चहलकदमी कर रहा है जिस पर खेत में मगरमच्छ को देखकर किसान के होश उड़ गए।

खेत में मगरमच्छ को देखकर किसान ने तत्काल वन विभाग को सूचना दिया सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहयोग से धान के खेत से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर वाहन पर लादकर अदवा बैराज के जलाशय में छोड़ दिया तब जाकर किसान ने राहत की सांस ली है।धान के खेत में मगरमच्छ के पंहुचने से किसानों व ग्रामीणों में दहशत मच गया था।

यह भी पढ़ें:-कानून व्यवस्था पर फेल है भाजपा सरकार, बोले शिवपाल यादव- देवरिया जाऊंगा तो दोनों परिवार से मिलूंगा

संबंधित समाचार