डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज करेंगे बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कैंसर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को शहर में रहेंगे। इस दौरान वह बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कैंसर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण करने के बाद कॉलेज में आयोजित मेगा सर्जिकल शिविर में मरीजों की निशुल्क सर्जरी का जायजा लेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 2:35 बजे कार से रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचेंगे। वह पहले यहां बरेली मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और इसके बाद नवनिर्मित कैंसर संस्थान का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट रवाना होकर 3.55 बजे लखनऊ चले जाएंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम में छात्रों ने सीखीं दंत चिकित्सा की बारीकियां

 

संबंधित समाचार