रामपुर: नाबालिग हो गई गर्भवती तो परिजनों ने रात में पढ़ा दिया निकाह, दिया गांव छोड़ने के निर्देश
DEMO IMAGE
सैदनगर, अमृत विचार। नाबालिग गर्भवती हुई तो गांव में हंगामा हो गया। पंचायत के बाद दोनों का निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद प्रेमी जोड़े को गांव से दूर चले जाने का पंचायत ने आदेश दिया।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक नाबालिग का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान प्रेमिका गर्भवती हुई तो वह घबरा गई। प्रेमिका के गर्भवती होने की सूचना उसके परिजनों को मिली तो हंगामा हो गया। परिजनों ने नाबालिग को धमकाते हुए आरोपी युवक का नाम पूछा।
नाम पता मालूम होने पर परिजन नाबालिग को लेकर उसके घर पहुंचे। हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख गांव के कुछ सम्मानित लोग मौके पर आ गए। समझौता कराने की कोशिश शुरू की। कई दिन तक गांव में पंचायत चली और पंच समझौता करने में कामयाब रहे।
समझौते के तहत देर रात को नाबालिग का उसके प्रेमी के साथ निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद प्रेमी जोड़े को गांव छोड़ने का आदेश दिया गया। पंचायत का आदेश मिलने के बाद प्रेमी जोड़े ने गांव छोड़ दिया और बाहर कहीं और ठिकाना ढूंढ़ने के लिए निकल गए।
यह भी पढ़ें- रामपुर: महमूदाबाद के राजा के निधन से रामपुर के शाही परिवार में शोक
