बाराबंकी: स्वच्छ भारत मिशन का जायजा लेने पहुंची यूनिसेफ की वैश्विक टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। यूनिसेफ की वैश्विक कार्यकारी निदेशक सुश्री कैथरीन रसेल ने अपने प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को ग्राम पंचायत चिलौकी में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत कराये गये विकास कार्यो का निरीक्षण किया। परिषदीय विद्यालय मे गठित बालसभा के बच्चो से संवाद किया। शिक्षा के स्टार माताओं और नवजात शिशुओं के लिए किए जा रहे उपायों व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

आशा संगिनी सुनीता वर्मा एव आशा बहु ललिता श्रीवास्तव के साथ यूनिसेफ हेड कैथरीन रसेल  ज्योति पत्नी अनुरुद्ध के घर पहुंची। जहां  42 दिन के बच्चे आयांश के रखरखाव के साथ साथ बच्चे का वजन व थर्मामीटर से तापमान लिया। इसके आलावा हरिश्चंद्र की पत्नी कुसुम से मिल कर 9 माह की पुत्री यासिता के लगे टीको की जानकारी ली। 

टीम के सदस्यों ने दोनो महिलाओ से सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने योजनाओं को कैसे समाज के तीनों वर्गों में बचपन, युवा वयस्क, और वृद्ध वयस्कों तक पहुंचाया जा रहा है और कैसे स्कूलों में स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है और समुदाय में उनके योगदान पर चर्चा की।  कैथरीन रसेल ने लड़कियों के साथ संवाद कर मासिक धर्म संबंधी साफ-सफाई की जानकारी ली।  

उन महिलाओं से भी मिलीं जो बाल विवाह को खत्म करने एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने का काम रही हैं।  बाल सभा की सदस्या कु0  खुशी ने गाँव मे खेल मैदान की मांग की। छात्रा सौम्या ने टीम के सदस्यों का स्वागत करते हुए गाँव आने का उद्देश्य पूछा टीम के सदस्यों ने बताया कि उदेश्य शिशुओं, बच्चों व युवा कार्यक्रमों पर केंद्रित है।

इससे पूर्व टीम मे शामिल सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफदरगंज मे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए किए गए उपायों के बारे में पूछताछ की तथा स्टाफ से गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष तक के बच्चों को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार के बारे में पूछा। 

उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली पोषण किट, प्रसव के बाद महिलाओं के लिए केसीआर किट और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन के बारे में बताया। टीम के सदस्यों ने गाँव की साफ सफाई पर ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, सफाई कर्मचारी सचिन व विजय कुमार की प्रशंसा की।
   
विदेशी टीम के साथ गाँव के दीपक  एवं आकाश सिंह ने ऑटोग्राफ लेते हुए सेल्फी ली।  धान की फ़सल को भी देखा तो पूछा क्या है तो प्रधान ने बताया कि राइस ( धान)  की खेती है। बीते कई दिनों से टीम के आने के लिए चल रही तैयारी की जानकारी होने पर अंग्रेजो को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र रही।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक

संबंधित समाचार