लखनऊ: सेवई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में आज सुबह एक सेवई बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आनन-फानन में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की करीब 6 गाड़ियां लगी हुई थीं। दरअसल, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड चौकी के पास एक सेवई फैक्ट्री है। जिसमें गुरुवार सुबह आग लगी थी। बताया जा रहा है इस फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप घी और मैदे के कारण लिया।

फैक्ट्री के अन्दर घी और मैदा पाकर आग और तेज हो गई। आग लगने की सूचना फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। चौक, हजरतगंज और आलमबाग फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए गाड़ियां पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक

 

संबंधित समाचार