बरेली: लाखों वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं, मगर अफसरों को नहीं दिख रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंडल में लाखों वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं, मगर विभागीय अफसरों को ऐसे वाहन नहीं दिख रहे हैं। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। मंडल में अभियान के दौरान दो दिन में चार टीमों के नौ अफसरों को चार जिलों में सिर्फ 28 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे मिले, जिनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई।

जिले में ही निजी और कमर्शियल के साथ छोटे बड़े वाहन की करीब 8 लाख 72 हजार 715 है। दावा है कि इसमें से 4 लाख 60 हजार 909 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हुई है। मुख्यालय ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ 3 से 5 अक्टूबर तक मंडल के चारों जिलों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसपर बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में चलाया गया। जिसमें से सिर्फ दो दिन में 28 बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के ही चालान किए गए।

इस तरह करा सकते हैं पंजीकरण
वाहन में यदि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है तो www.siam.in पर आवेदन करें। आरसी अपलोड करने पर आपको शहर के करीब के वाहन शो-रूम का विकल्प मिलेगा। निर्धारित शुल्क अदा करने के कुछ दिन बाद आपको नंबर प्लेट मिल जाएगी। नंबर प्लेट नहीं लगी होने पर 5 हजार रुपये तक चालान का प्रावधान है। दूसरी बार पकड़े जाने पर चालान शुल्क दोगुना हो जाता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: रोडवेज बसों में लगाई जाएगी एंटी स्लीपिंग डिवाइस, चालक को अलार्म बजाकर करेगी अलर्ट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव