बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चीतल की मौत, इंट्री रजिस्टर से वाहनों की होगी जांच
बहराइच, अमृत विचार। जिले के मिहींपुरवा कतर्नियाघाट मार्ग पर शाम को सड़क पार कर रहे दो चित्रों को अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वन विभाग में अज्ञात के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मिहीपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग पर गुरुवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चीतलों की मौत हो गई।
काफी देर तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने दोनों चीतल के शवों को कब्जे में ले लिया। घटना मुर्तिहा रेंज अंतर्गत मुर्तिहा-ककरहा के बीच लक्कड़शाह बाबा नामक स्थान के पास की बताई जा रही है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि अज्ञात वन चालक के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वन बैरियरों के रजिस्टर पर वाहनों की इंट्री से जांच की जा रही है और इंट्री पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से वाहन का पता लगाया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि सभी बैरियर पर निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों को जंगल में प्रवेश करने से पहले उन्हें निर्धारित गति से आवागमन करने को कहा जाए।
यह भी पढ़ें:-AS Officer अभिषेक सिंह के इस्तीफे पर विभाग कर रहा मंथन, जानें वजह
