मुख्यमंत्री योगी बोले- डॉक्टरों की बातों का लोगों पर होता है असर, रक्तदान को लेकर आप फैलाएं जागरुकता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। आम लोगों में रक्तदान को लेकर अभी भी जागरुकता की कमी है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर स्तर पर काम होना चाहिए। रक्तदान हर स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। किस उम्र में रक्तदान किया जाना चाहिए और किस उम्र तक रक्तदान किया जा सकता है।

इस बात की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। यह बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित एक होटल में आयोजित Transcon- 2023 में  कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि डॉक्टर रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे, उसके फायदे  बताएंगे। तो लोग उसे पर ज्यादा विश्वास करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थित ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉक्टर तूलिका चंद्रा और उनकी टीम को Transcon- 2023 के आयोजन पर बधाई दी है। साथ ही यह भी कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता आती है। आगे भी इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंग प्रत्यारोपण को लेकर भी लोगों को जगरूक करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि लोग जागरूक होंगे, तो बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि दाधीचि का उदाहरण देते हुए कहा कि यह वही देश है जहां देवासुर संग्राम में महर्षि दाधीचि ने अपने अस्थियों का दान कर दिया था।

लक्ष्मण जी के नाम पर पड़ा लखनऊ नाम
कार्यक्रम में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस शहर का नाम लखनऊ भगवान श्री राम के भाई लक्ष्मण के नाम पर पड़ा है और यहां से महज 2 घंटे की दूरी पर अयोध्या स्थित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अयोध्या जाने की बात कही और इसमें प्रशासन को मदद करने को भी कहा है।

48वें वार्षिक कांफ्रेंस ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ़ ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इम्यूनो हिमैटोलॉजी  का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। वह इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यह कॉन्फ्रेंस 6 से 8 अक्टूबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें:-AS Officer अभिषेक सिंह के इस्तीफे पर विभाग कर रहा मंथन, जानें वजह

संबंधित समाचार