UP: खिड़की से देखकर चीखती रही मां… बेटे ने सामने ही लगा ली फांसी, नजारा देकर हो गई बेहोश, पढ़ें- ये खबर
कानपुर में मां के सामने ही बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी।
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में खिड़की से मां चीखती रही। बेटे ने उसी के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत के बाद मां बेहोश हो गई।
कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में आए दिन घर पर पत्नी से हो रही कलह के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे की खुली खिड़की से बेटे को फांसी लगाता देख मां और इलाकाई लोग रोकने के लिए चीखते चिल्लाते रहे लेकिन वह नहीं माना। कुछ ही देर में उन लोगों के सामने फांसी के फंदे पर लटकने के बाद सांसे थम गईं। मां ये नजारा देख बेहोश हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पनकी पतरसा निवासी 24 वर्षीय शोभित बिजली की दुकान में काम करता था। उसके भाई भीमराव ने बताया कि चार माह चार दिन पहले उसकी शादी रचना से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद किसी न किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। बताया कि बुधवार को दोनों में फिर विवाद हुआ। जिसके बाद रचना ने अपनी बहन को फोन किया।
आरोप है कि इसके बाद मौके पर साढू पहुंचे जिसके साथ वह घर के जेवरात व नकदी लेकर दो बजे चली गई। बताया कि इसी बात से और दुखी होकर तिलमिलाए शोभित ने अपने को चार बजे कमरे में बंद कर लिया। मां सरोज व भाई भीमराव ने दरवाजा खटखटाकर उसे बाहर बुलाया। लेकिन उसने एक भी बात नहीं सुनी। कमरे की खिड़की पर मां ने झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए।
शोर शराबा सुनकर आसपड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। मां समेत काफी लोगों ने उसे हर बात की दुहाई दी कि यह गलत कदम है, इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा। मां चीखती चिल्लाती रही हाथ जोड़कर पत्नी की ओर से माफी मांगती रही लेकिन शोभित ने फांसी लगाकर सबके सामने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने जांच कर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
अवसाद में युवक ने दी जान
बर्रा थानाक्षेत्र के न्यू एलआईजी निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार माई कार में मेंटीनेंस विभाग में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि काफी समय से उनका दिमाग का इलाज चल रहा था। पत्नी गायत्री ने बताया कि वह नौकरी पर न जाने के कारण घर के खर्चों से परेशान थे। इसी कारण वह अवसाद में चले गए। बुधवार रात उन्होंने जहर खाकर जान दे दी।
कल्याणपुर में युवक और नौबस्ता में अधेड़ ने की खुदकुशी
नौबस्ता थानाक्षेत्र में यशोदा नगर कच्ची बस्ती निवासी 53 वर्षीय अफसार अहमद ने संदिग्ध परिस्थितियों में में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में उनका शव फांसी पर लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में आवास विकास तीन निवासी शिवम त्रिवेदी का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।
