Kanpur: वन-वे से व्यापार हो रहा चौपट, कल्याणपुर-पनकी रोड के व्यापारी परेशान, बोले- करोड़ों का हो रहा नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कल्याणपुर पनकी रोड के व्यापारी परेशान है।

कानपुर में कल्याणपुर पनकी रोड के व्यापारी परेशान है। व्यापारियों का कहना है कि वन-वे से व्यापार चौपट हो रहा है। जिससे करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। वन वे के कारण कल्याणपुर-पनकी रोड स्थित व्यापारियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। यहां के छोटे बड़े 1500 दुकानदारों को तीन महीने में करोड़ों का घाटा हो चुका है। इस मार्केट से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। व्यापारियों ने इस समस्या का जल्द समाधान नहीं निकाले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।   

वन वे ने चौपट कर दिया बाजार

व्यापारियों ने बताया कि वन वे हमारी सबसे बड़ी दिक्कत है। इंदिरा नगर, बिठूर रोड, जीटी रोड और बगिया क्रॉसिंग मार्केट, सब मिला कर करीब 10000 दुकानदार और 40000 कर्मचारी और एक लाख लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि पनकी रोड एक उभरती हुी बड़ी बाजार है जिसमें फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर और मंधना तक से ग्राहक आते थे।

दुकानदारों की एक दिन में एक से दो लाख तक की दुकानदारी होती थी।  लेकिन वन वे और अतिक्रमण के चलते लोगों को यहां आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। करीब तीन से चार किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। इसके साथ ही यातायात की दिक्कत और क्रासिंग के बाद मार्केट में ई रिक्शा वालों का जाल लोगों को निकलने तक का रास्ता नहीं देता है। जिसके कारण ग्राहक मार्केट में आने से कतराने लगा है। 

अवैध सब्जी मंडी और ई रिक्शा अराजकता दूर करें

वन वे और अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारी एकता संघर्ष समिति कल्याणपुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक की। जिसमें अवैध सब्जी मंडी के साथ ई रिक्शा के अतिक्रमण को हटाने की बात कही गई है। साथ ही वन वे को जल्द खत्म करने की यातायात पुलिस से मांग की है। व्यापारी अभिषेक ने बताया कि कई बार शासन प्रशासन तक शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं निकल रहा है।

सभी ने कहा कि अगर कभी अतिक्रमण हटाया जाता है तो दूसरे ही दिन फिर लगने लगता है। ई रिक्शा को सीएनजी पंप तक ही रहने की इजाजत है लेकिन पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से बंबा से कल्याणपुर कला होते हुए रिक्शे वाले क्रासिंग के पास मुख्य बाजार में आ जाते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो जाती है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानों तक ग्राहक नहीं आ पाते हैं। जिससे दुकनदारी प्रभावित होती है। 

परेशान करने का आरोप 

व्यापारियों ने बताया कि इस क्रासिंग में वन वे की व्यवस्था लागू कर दी गई है जबकि यहां ट्रेन निकलने के बाद यातायात सामान्य रहता है। वहीं बगिया, गुमटी नंबर पांच, जरीब चौकी के साथ रावतपुर से लेकर कल्याणपुर तक सभी को सामान्य रखा गया है। सभी ने सिर्फ परेशान करने का आरोप लगाया है। कहा कि हम अपनी रोजीरोटी के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

ये है समस्या की जड़

कल्याणपुर-पनकी रोड पर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पूर्व डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने वन-वे व्यवस्था लागू की थी। इस पर व्यापारियों और दुकानदारों ने उनसे दोपहिया वाहनों के जाने की अनुमति देने की मांग की थी। लगातार आग्रह के बाद भी दोपहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति न मिलने पर व्यापारियों ने विरोध किया। दुकानों की बंदी की लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं निकल रहा है। जिसके चलते दुकानदार अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जल्द समाधान नहीं निकलने पर चेतावनी भी दी है। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री तक जाएंगे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन