रामपुर: बैंक अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर ग्राहक से चार लाख हड़पे, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई के अधिकारियों ने साठगांठ करके एक उपभोक्ता के चार लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी होते ही उपभोक्ता के होश उड़ गए। पुलिस ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद गेट निवासी जुबैद खां का कहना है कि उसका एक प्लॉट का सौदा शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जुठिया निवासी सलीम से हुआ था। जिसमें 16 अगस्त 2023 को उसने चेक के माध्यम से चार लाख रुपये दिए थे। जिसके बाद भारतीय स्टेट बैंक का चेक 16 अगस्त को ही पंजाब नेशनल बैंक में लगा दिया था।

 दो दिन बीत जाने के बाद जब उसके खाते में चार लाख रुपये नहीं आए, तो पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक पहुंच गया। उसने बैंक कर्मचारियों से पैसे के बारे में जानकारी ली, तो उसको बैंक अधिकारियों ने बताया कि उसका चेक कहीं खो गया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है, बैंक अधिकारियों ने साठगांठ करके उसके खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि दोनों बैंक के अधिकारियों ने साठगांठ करके रुपये हड़प लिए। 

चार लाख की धोखाधड़ी होने के बाद से पीड़ित काफी परेशान चल रहा है। सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्जकर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्वार विधायक की हुई गवाही

संबंधित समाचार