बरेली: VIP नंबर प्लेट लिए हजारों रुपये खर्च कर रहे लोग, 10 से लेकर एक लाख रुपये तक की लगाई बोली
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। चार पहिया वाहन के लिए वीआईपी नंबर पाने के लिए वाहन मालिक बड़ी बोली लगा रहे हैं। मनमाना नंबर पाने के लिए वाहन मालिक 10 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 0001 से लेकर 0009 तक के वीआईपी नंबर पाने की होड़ है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी से गायब मिले डॉक्टर तो होगी कार्रवाई, सीएमएस ने जारी किया आदेश
लाखों रुपये की लग्जरी कार खरीदने के बाद वाहन मालिक वीआईपी नंबर लेने की चाहत रखते हैं। जिसमें से 0001 और 9999 जैसे अन्य नंबरों का आधार मूल्य एक लाख रुपये तक का होता है। जिनका आवंटन ऑनलाइन बोली से किया जाता है।
इस साल वाहन मालिकों को बीई, बीवी और बीडब्ल्यू सीरीज के वाहन नंबर जारी किए जा रहे हैं। इनमें 237 वाहन मालिकों ने वीआईपी नंबर पाने के लिए 36 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए हैं। लग्जरी वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों को आकर्षक, अति आकर्षक महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण श्रेणी में बांटा गया है।
अलग-अलग तय श्रेणी का आधार मूल्य तय है। पसंद आने वाले नंबर के लिए विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन बोली में हिस्सा लेना होता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित कर दिया जाता है।
इन नंबर का अधिक रहता है क्रेज
0001, 1111, 5555, 0004, 0005, 0006, 0007, 2525, 0786
वाहन मालिकों को वीआईपी नंबर लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। उसके बाद वाहन मालिकों द्वारा बोली लगाई जाती है। जो महंगी बोली लगा देता है उसे नंबर जारी कर दिया जाता है---मनोज सिंह, एआरटीओ प्रशासन।
यह भी पढ़ें- बरेली: तीन महीने बाद भी नहीं मिला 327 शिक्षकों का वेतन, उधार लेकर चला रहे गृहस्थी
