बरेली: नोएडा से पिता के साथ घर आ रही किशोरी का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर अमृत विचार। नोएडा से स्लीपर बस से अपने पिता के साथ घर जा रही दो किशोरियों में से एक किशोरी का दो बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने बताया की बस से टॉयलेट करने के लिए बहनें उतरीं थीं। आरोप लगाया कि अपहरण करने वाले उसी गांव के हैं।

एक प्राइवेट बस में एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों के साथ घर तिलहर जा रहे थे। फरीदपुर में एक पेट्रोल पंप के पास सुबह 3:30 बजे बस को रोका गया। उनकी बेटियां टायलेट के लिए गईं की तभी दो बाइक सवार उनकी 16 वर्षीय बेटी को उठा ले गए। पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि पुलिस टीम गठित कर दी है जांच कर रही है एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: मजदूरों के रोजगार पर नहीं आएगा संकट, मनरेगा कार्यों को तत्काल मिलेगी वित्तीय स्वीकृति

संबंधित समाचार