आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया गया था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1586-मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। 
1737-बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत। 
1840-विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
1868-अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी। 
1907-भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दु्र्गा भाभी का जन्म। 
1919-गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित। 
1922-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म। 
1942-अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की। 
1950-मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी। 
1952-चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बना।
1959-सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई। 
1977-सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया। 
1978-पूर्व उत्कृष्ट भारतीय क्रिकेटर ज़हीर ख़ान का जन्म। 
1992-भारत में त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया गया। 
1997-भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत। 
2000-डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया। 
2001-आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू। 
2003-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की। 
2004-जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया। 
2008-फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे। 
2011-लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 
2020-केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार का निधन। 
2022-प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन।

 

संबंधित समाचार