गगनयान मिशन: तैयारियां अपने अंतिम चरण में...ISRO अक्टूबर के अंत में कर सकता है परीक्षण, शेयर की तस्वीरें
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि वह देश के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान का परीक्षण शुरू कर रहा है और परीक्षण यान ‘एबॉर्ट मिशन-1’ (टीवी-डी1) की तैयारी जारी है।
Mission Gaganyaan:
— ISRO (@isro) October 7, 2023
ISRO to commence unmanned flight tests for the Gaganyaan mission.
Preparations for the Flight Test Vehicle Abort Mission-1 (TV-D1), which demonstrates the performance of the Crew Escape System, are underway.https://t.co/HSY0qfVDEH @indiannavy #Gaganyaan pic.twitter.com/XszSDEqs7w
अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इसरो गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान का परीक्षण शुरू करेगा। परीक्षण यान ‘एबॉर्ट मिशन-1’ (टीवी-डी1) की तैयारी जारी है।
’’ इसरो के मुताबिक, टीवी-डी1 की तैयारी अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने पहले संकेत दिया था कि टीवी-डी1 के इस महीने के अंत तक प्रक्षेपित किए जाने की संभावना है। परीक्षण यान एक एकल-चरण रॉकेट है, जिसे इस मिशन के लिए विकसित किया गया है।
इसके पेलोड में ‘क्रू मॉड्यूल’ (सीएम) और ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ (सीईएस) के साथ तेजी से काम करने वाले मोटर, ‘सीएम फेयरिंग’ (सीएमएफ) और ‘इंटरफेस एडेप्टर’ जैसे उपकरण शामिल हैं। इसरो ने कहा, ‘‘सीएम के साथ सीईएस को लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर परीक्षण यान से अलग किया जाएगा।
सीईएस को अलग करने के बाद श्रीहरिकोटा तट से लगभग 10 किलोमीटर दूर समुद्र में परीक्षण संपन्न होगा।’’ बेंगलुरु स्थित इसरो की इकाई में विभिन्न इलेक्ट्रिकल परीक्षण के बाद सीएम को 13 अगस्त को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, हरिकोटा भेजा गया था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के पूर्व कर्मचारी के केरल स्थित आवास पर मारा छापा, लैपटॉप और फोन जब्त
