रामनगर: रैली में भागीदारी के लिए शिक्षक देहरादून हुए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ देहरादून में रविवार (आज) प्रस्तावित राजकीय शिक्षक संघ की की रैली में भाग लेने के लिए शिक्षकों के जत्थे प्रस्थान करने लगे हैं। यह जानकारी शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने दी।

मठपाल के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत के साथ संगठन की कई दौर की वार्ताओं के पश्चात अनेक मुद्दों पर लिखित सहमति बनी परंतु जब उन मुद्दों पर आदेश निकालने की बारी आई तो विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। जिसके चलते संगठन को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रैली में सभी स्तरों की पदोन्नति सूची जारी करने, 5400 ग्रेड पे को राजपत्रित घोषित करने, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण की म्यूचुअल और अंतर मंडलीय सूची जारी करने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर देहरादून के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। भिकियासैंण से ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे, बालादत्त शर्मा, गीता तड़ागी, हेमलता, अनुज बंसल, राजेंद्र मनराल, प्रकाश चन्द्र रवाना हो चुके हैं। जबकि रामनगर से ब्लाक अध्यक्ष संजीव शर्मा व मंत्री अनिल कड़ाकोटी के नेतृत्व में शिक्षक प्रस्थान करेंगे। कुमाऊं के सभी जिलों से सैकड़ों शिक्षक अपनी जनपदीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देशन में रैली में भागीदारी करेंगे।

संबंधित समाचार